प्रभात इंडिया न्यूज़, लौरिया।
लौरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में गुरुवार की शाम खेलने के दौरान एक सात वर्षीय बालक घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे, जहाँ डॉ. कौशल किशोर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। घायल बच्चे की पहचान मनोज महतो के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलते समय अचानक श्याम कुमार चोटिल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
