प्रभात इंडिया न्यूज संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 

 

चौतरवा।रामनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंदकिशोर राम को मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के बगहा जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण के बगहा पुलिस जिला के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है। महादलित समाज से इससे पहले भी इस क्षेत्र को दो मंत्री मिल चुके हैं और अब तीसरी बार समाज के एक प्रतिनिधि को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।बृजेश्वर राव ने कहा कि नंदकिशोर राम के मंत्री बनने से बगहा एवं रामनगर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। गरीब, शोषित, वंचित और महादलित समाज की आवाज अब सरकार में और मजबूती से उठेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री बनने के बाद नंदकिशोर राम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर विशेष पहल करेंगे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!