प्रभात इंडिया न्यूज़ डेस्क बिहार (पिंटू कुमार रौनियार)

चौतरवा।क्षेत्र के प्रमुख और आधुनिक प्रतिष्ठान ‘माखन भोग स्वीट्स एंड फास्ट फूड’ (मेन रोड, चौतरवा चौक) का भव्य उद्घाटन आज अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों और मिष्ठान प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।  प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर पिंटू कुमार और व्यवस्थापक (मद्धेशिया होटल के ओनर) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस दुकान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को शुद्धता और बेहतरीन स्वाद के साथ उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।  (शुद्धता और लजीज स्वाद की विशेषता:)उद्घाटन के पहले ही दिन दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। यहाँ शुद्ध देसी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयाँ, विशेष रसगुल्ला, लालमोहन, रसमलाई, काजू बर्फी, और ताज़ा पनीर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही, ग्राहकों के लिए लजीज फास्ट फूड की भी विशेष श्रृंखला पेश की गई है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आ रही है।  समारोह के दौरान पहु पहुँचे गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिष्ठान की सजावट और यहाँ मिलने वाले व्यंजनों की उच्च गुणवत्ता की भूरी-भरी प्रशंसा की। प्रबंधकों ने उद्घाटन में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गौरव का विषय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!