प्रभात इंडिया न्यूज डेस्क/बिहार।पिंटू कुमार रौनियार
चौतरवा/धनहा।मधुबनी प्रखंड अंतर्गत रंगललही पंचायत के वार्ड संख्या 12 में वार्ड सदस्य विशाल सिंह के आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।शिविर में वेदांता हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श भी दिया। डॉक्टरों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित जांच कराने की सलाह दी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से गांव के लोगों को काफी लाभ मिलता है, खासकर उन लोगों को जो नियमित रूप से अस्पताल नहीं जा पाते।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
