(प्रभात इंडिया न्यूज़ पिंटू कुमार रौनियार)
चौतरवा।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पतिलार पंचायत द्वार का उद्घाटन पंचायत की माननीय मुखिया पायल मिश्र एवं मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्र के द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।उद्घाटन अवसर पर पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।इस मौके पर पंचायत के लिए गौरव का क्षण तब आया जब पंचायत के तीन होनहार बेटों का चयन देश सेवा के लिए भारतीय सेना में हुआ। मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्र के द्वारा तीनों नवचयनित जवानों को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्र ने कहा कि“इन युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम,अनुशासन और देशभक्ति के जज़्बे से यह सिद्ध कर दिया है कि पंचायत के बेटे भी देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। यह पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है। ये युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”इस कार्यक्रम में दैनिक जागरण मंच के अध्यक्ष अभय कुमार उपाध्याय, कृष्णा पासवान, नंदन कुमार सहित पंचायत संघ एवं पंचायत के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नवचयनित जवानों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति नारों के साथ किया गया।
