(प्रभात इंडिया/न्यूज़ डेस्क/बिहार संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार)

चौतरवा।प्रखंड बगहा एक में अंतर्गत प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए NH 727 चौतरवा की सर्विस लेन को खाली कराने के लिए सख्त अभियान चलाया।मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड बगहा एक के राजस्व अधिकारी विकास कुमार की मौजूदगी में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।चौतरवा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार की पहल पर शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासनिक टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। सर्विस लेन पर बनाए गए अस्थायी ढांचे और अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके।कार्रवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह, संजय पासवान, रमेश कुमार, वकील अजहर, महेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।प्रशासन ने दो टूक कहा है कि सरकारी जमीन और सड़क पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *