प्रभात इंडिया न्यूज़ | पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट
बेतिया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पश्चिम चम्पारण जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,156 मतदान केंद्रों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षित दलों सहित 3,496 मतदान दलों का गठन एनआईसी, बेतिया में द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न किया गया।
इस प्रक्रिया में सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में कुल 13,984 मतदान कर्मियों एवं 186 माइक्रो प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं 612 महिला कर्मियों को भी मतदान दलों में शामिल किया गया है।
जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में सामान्य, मिश्रित, महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान केंद्रों के साथ-साथ माइक्रो प्रेक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विधानसभा वार विवरण —
वाल्मीकिनगर – कुल केंद्र 428 | माइक्रो प्रेक्षक: 17
रामनगर (अ.जा.) – कुल केंद्र 385 | माइक्रो प्रेक्षक: 38
नरकटियागंज – कुल केंद्र 326 | माइक्रो प्रेक्षक: 28
बगहा – कुल केंद्र 376 | माइक्रो प्रेक्षक: 15
लौरिया – कुल केंद्र 309 | माइक्रो प्रेक्षक: 25
नौतन – कुल केंद्र 331 | माइक्रो प्रेक्षक: 20
चनपटिया – कुल केंद्र 334 | माइक्रो प्रेक्षक: 7
बेतिया – कुल केंद्र 324 | माइक्रो प्रेक्षक: 21
सिकटा – कुल केंद्र 343 | माइक्रो प्रेक्षक: 15
जिला प्रशासन ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
