प्रभात इंडिया न्यूज़ डेस्क बिहार पिंटू कुमार रौनियार 

बिहार सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में पश्चिम चम्पारण जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। सरकार ने तरनजोत सिंह को पश्चिम चम्पारण का नया DM नियुक्त किया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को पदोन्नति प्रदान की गई है।

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में कई IAS अधिकारियों के प्रमोशन व पदस्थापन किए गए, जिसमें पश्चिम चम्पारण के DM धर्मेन्द्र कुमार भी शामिल रहे। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रशासनिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें उच्च पद पर प्रोन्नत किया गया है।

इधर, तरनजोत सिंह की नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार के इस निर्णय के बाद जिले के विभिन्न विभागों में भी कार्य प्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रशासनिक फेरबदल के इस कदम में कुल 40 से अधिक IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *