प्रभात इंडिया न्यूज़, लौरिया

लौरिया प्रखंड के शांत–सुदूर इलाक़े फुलवरिया का मैदान गुरुवार को एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भर उठा। मौका था 39वें शिवकुमार सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन का, जहाँ गांव का माहौल एक मिनी-स्टेडियम जैसा नजर आ रहा था। मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रण कौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की माता सरोज देवी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। तालियों की गड़गड़ाहट ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया।

उद्घाटन भाषण में सरोज देवी ने कहा कि “39 वर्षों से एक ही भाव, एक ही जुनून — यही इस टूर्नामेंट की असली खूबसूरती है। छोटे इलाके में इतना शानदार आयोजन होना यहां की एकता और लगन का प्रतीक है।” उन्होंने खिलाड़ियों को ग्रामीण क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।

वहीं समारोह में मौजूद राजद नेता मुंशी ठाकुर ने क्रिकेट को “अनुशासन और एकता का खेल” बताते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट कई युवाओं के भविष्य को दिशा देता आया है।

 

आयोजन समिति में अध्यक्ष राजेश यादव सहित मो. अतिउत्साह, डब्ल्यू सिंह, मिथलेश कुमार, चंदन कुमार, राजन यादव और विनय मिश्रा की सक्रिय भूमिका पूरे कार्यक्रम में दिखी। रामाशीष यादव, विजय यादव, रंभु प्रसाद यादव, विपीन सहनी, रंजीत यादव, प्रभु नील राय, अनुज सिंह, प्रशांत सिंह और विनोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पहला मुकाबला: इलेवन स्टार की चमक

उद्घाटन मैच लौरिया इलेवन स्टार बनाम घोड़ासहन के बीच खेला गया।

मैदान में दर्शकों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि मानो पूरा फुलवरिया क्रिकेट के रंग में रंग गया हो। हर चौके-छक्के पर तालियों की गूंज दूर तक सुनाई दे रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!