प्रभात इंडिया न्यूज/डेस्क लौरिया

लौरिया। नगर पंचायत लौरिया के मरहिया गांव में ताश खेलने में जीतने के विवाद को लेकर दो युवकों में हुई थी बकझक।बकझक के बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गई।मंगलवार के दिन दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट।जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर लौरिया पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घायलों में सोनु सिंह अभिनव सिंह अमित सिंह दीपु सिंह दुसरे पक्ष के मैनेजर सिंह अरुण सिंह नीपु सिंह इनदासन सिंह का नाम शामिल हैं।इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया की मारपीट की घटना हुई है। जिसमें चार पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिनमें मंशा सिंह नीपु सिंह अरुण सिंह एवं सोनु सिंह का नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!