9प्रभात इंडिया न्यूज़ अजय गुप्ता भितहा/मधुबनी, राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर गुरु जी के पूर्व कृत कार्यक्रम का अनुसरण करते हुए स्वच्छता एवं सेवा कार्यक्रम प्रातः स्मरणीय रहा। इसके बाद रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम एवं वैष्णव जन ते तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे !गांधी जी के प्रिय भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इन महान विभूतियों को उपस्थित शिक्षक- कर्मचारी छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजली अर्पित किया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी संतों में राजनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ में संत थे वह अद्वितीय राजनीतिक चिंतक थे। उनके व्यक्तित्व का सबसे मजबूत पक्ष उनकी नैतिकता थी। गांधी के बारे में महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाली पीढियां इस बात पर आश्चर्य करेंगी कि वाकई इस पृथ्वी पर कभी ऐसा हाड़ मांस का पुतला चला था।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ,वरुण तिवारी, आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी, देवानंद मिश्र ,संगीता मिश्रा , श्रीमती आकांक्षा, सुधा कुमारी ,राघवेंद्र ,दीपक ,रंजीत, नेहा परवीन ,सुरभि , सोनम आजारा, नवीन ,विपिन, राजेश सिंह, मनोज ,मनमोहन, अरुण, जितेंद्र ,सूरज ,आदर्श ,राधा पांडे, प्रशंसा ,रागिनी आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

By प्रभात इंडिया न्यूज़

My name is Shashi Kumar, I am a news reporter and the owner of this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!