प्रभात इंडिया न्यूज/डेस्क/ बिहार।भितहा (प्रभुनाथ यादव)

जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मुन्ना सिंह को मनोनीत किया गया है । उक्त पद पर श्री सिंह का मनोनयन रविवार को जदयू के जिला अध्यक्ष सह एम एल सी भीष्म साहनी के द्वारा किया गया।जिसको लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती मिलेगी और प्रखंड क्षेत्र के जनता की आवाज बुलंद होगा।विदित हो कि मुन्ना सिंह ग्राम पंचायत परसौना के पूर्व मुखिया रहे हैं और वर्तमान में भितहा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि हैं। तकरीबन एक माह पहले जदयू प्रखंड अध्यक्ष रहे विभव राय की तमकुहवा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी तब से उक्त पद खाली था। जिसको लेकर पार्टी के दिशा-निर्देश पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे श्री सिंह का मनोनयन जिलाध्यक्ष श्री साहनी के द्वारा किया गया ।वहीं श्री सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा जो जवाबदेही मुझे सौंपी गयी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।वहीं श्री सिंह को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर जदयू कार्यकर्ता नरेश कश्यप, बैद्यनाथ राय, हृदयानंद गोंड, सद्दाम अंसारी,लाल मुन्ना पाण्डेय , कमलेश चौधरी, अर्जुन साहनी सहित तमाम कार्यकर्ता और आम लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!