प्रभात इंडिया न्यूज़/मधुबनी, अजय सिंह चंदेल

सभी किसानों को अपने अपने जमाबंदी को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। नही तो आगे चलकर राजस्व संबंधित परेशानी हो सकती हैं।

इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी नंदलाल राम ने बताया कि, सभी किसान अपने अपने आधार से जमाबंदी को जोड़वा ले। इसके लिए सभी किसान अंचल कार्यालय या अपने अपने हल्का कर्मचारी के पास आधार, मोबाईल नंबर, रसीद का फोटो कॉपी,उपलब्ध करा सकते है। अंचलाधिकारी ने बताया कि, जमाबंदी को आधार से नही जोड़ने पर आगे चलकर भूमि व राजस्व संबंधित परेशानी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!